भदोही, मई 26 -- भदोही, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेश कुमार ने सोमवार को ईवीएम और वीवीपैट स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की पिछले दिनों की रिकॉर्डिंग की जांच की और फायर सेफ्टी उपकरणों की वैधता तिथि भी देखी। डीएम ने सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति पंजिका की जांच करते हुए ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान एडीएम शुभांगी शुक्ला और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस कर निरीक्षण किया यह भी पढ़ें- ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा में मानकों का पालन करने का आदेश यह भी पढ़ें- ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का डीएम ने किया मासिक ...