लखनऊ, सितम्बर 28 -- लखनऊ। चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी ने सोमवार शाम आशियाना कोतवाली क्षेत्र स्थित रमाबाई अंबेडकर मैदान के ईवीएम स्ट्रॉंग रूम का औचक निरीक्षण किया। शाम करीब पांच बजे पहुंचे जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया और मौके पर तैनात अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त अरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त भी उनके साथ मौजूद रहे। शीर्ष अधिकारियों ने परिसर की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की स्थिति को परखा, ताकि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता व सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...