बुलंदशहर, फरवरी 5 -- डीएम श्रुति ने गुरुवार को सदर तहसील का निरीक्षण किया। विभिन्न पटलों पर संपादित किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। रिकॉर्ड रूम, मतदाता पंजीकरण केंद्र, खतौनी वितरण कक्ष, एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार न्यायालय आदि का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों का अवलोकन किया। डीएम ने निर्देश दिए कि पटल पर सभी अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए। रजिस्टर में सभी एंट्री को सही प्रकार से प्रदर्शित किया जाए, जिससे संबंधित पत्रावली को ढूंढने में परेशानी न हो। एसआईआर की प्रक्रिया के लिए भी मतदाताओं द्वारा भरे गए फॉर्म के सत्यापन की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए फॉर्म में सभी एंट्री सही प्रकार से भरी हुई है या नहीं उसका सत्यापन कर उसे अग्रसारित किया जाए। तहसील में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.