बलरामपुर, अप्रैल 8 -- तुलसीपुर, संवाददाता। जिले में आयोजित विशेष टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकास खंड तुलसीपुर के ग्राम सचिवालय शिवानगर पहुंचकर टीकाकरण सत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण की प्रगति, लाभार्थियों की उपस्थिति, ड्यू लिस्ट के साथ स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी गर्भवती महिलाओं और बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र लाभार्थी का छूटना स्वीकार्य नहीं होगा। इसके लिए ड्यू लिस्ट को नियमित रूप से अपडेट करने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। डीएम ने ड्यू लिस्ट ...