जौनपुर, फरवरी 7 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सभी न्यायालयों और कार्यालयों का निरीक्षण किया। डीएम ने सबसे पहले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट न्यायालय का निरीक्षण किया। मुकदमों के निस्तारण, दाखिल दफ्तर, मांग पत्रों सहित तीन वर्ष पुराने मुकदमों को वरीयता के साथ निस्तारण का निर्देश दिया। इसी प्रकार सभी न्यायालयों में ग्राम सभा से संबंधित मुकदमों का वरीयता के साथ निस्तारण का निर्देश दिया। इसके साथ ही रिकार्ड रुम, राजस्व अभिलेखागार, आरके ऑफिस आदि का निरीक्षण किया। संबंधित पटल के कर्मचारियों को निर्देश दिया। तहसील में साफ सफाई पर असंतोष जाहिर किया। नगर पंचायत अधिकारी विजय कुमार सिंह को तत्काल साफ सफाई और महिला पुरुष वादकारियों को सुलभ शौचालय, पेयजल, ऊबड़ खाबड़ रास्ते की मरम्मत आदि समस्या के अविलंब समाधान का निर्देश दिया।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.