अमरोहा, फरवरी 11 -- मंडी धनौरा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मंगलवार दोपहर स्थानीय तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। फाइल व रजिस्टरों की गहनता से जांच की। तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण कर तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित धारा 34 व 67 के राजस्व वादों पर नाराजगी जताई गई। मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी पर संबंधित पेशकार से स्पष्टीकरण तलब कर वेतन आहरण पर रोक लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद उपजिलाधिकारी न्यायिक न्यायालय का निरीक्षण किया। धारा 116 व 24 से जुड़े मामलों में देरी पर पेशकार का वेतन रोकने का आदेश दिया। एक प्रकरण में समय से रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई व दूसरे मामले में संबंधित राजस्व निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने संग्रह अनुभाग का भी निरीक्षण किया, जहां आरसी वसूली से जुड़ी फाइल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.