मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- डीएम उमेश मिश्रा ने बाल विवाह अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ को कलेक्ट्रेट के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा बाल विवाह अभियान कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण समाज विकास केंद्र संस्था द्वारा जस्ट राइट ऑफ चिल्ड्रन के सहयोग से किया जाएगा। 8 मार्च तक बाल विवाह मुक्ति रथ द्वारा जनपद स्तर पर तहसीलो स्तर पर, विकासखंडों में आने वाले ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्र में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने तथा समाज को इस गंभीर सामाजिक समस्या के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से निकाला जा रहा है। संस्था की ओर से परियोजना प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने बताया कि यह रथ जनपद के विभिन्न गांवों व शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाल विवाह रोकथाम, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.