शामली, मई 9 -- डीएम आलोक यादव ने शुक्रवार को लगभग 2218.86 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन विकास भवन शामली का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था से प्रोजेक्ट ड्राइंग के अनुसार कराए जा रहे निर्माण कार्य की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी प्रकार का घटिया निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य की थर्ड पार्टी जांच कराने के निर्देश भी दिए तथा कार्यदायी संस्था को प्रतिदिन निर्माण प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। यह भी पढ़ें- डीएम ने नवीन कलेक्ट्रेट के पास निर्माणाधीन पार्क का किया निरीक्षण डीएम ने विकास भवन के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तल का...