कानपुर, जून 3 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बिधनू के खेरसा गांव में 24 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के अंदर निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। कार्यदायी संस्था ने बताया कि करीब 25 से 30 फीसदी काम पूरा हो गया है।जिलाधिकारी को अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय में लगभग 1500 छात्र-छात्राएं पढ़ेंगे। नई शिक्षा नीति के तहत प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई होगी। इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान, कला और वाणिज्य वर्ग के छात्रों के लिए अलग व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। विद्यालय भवन में आधुनिक शिक्षण संसाधनों से सुसज्जित 30 कक्षाएं बनाई जा रही हैं। सभी कक्ष में स...