डीएम ने किया निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन का निरीक्षण
बदायूं, मई 7 -- बदायूं। डीएम अवनीश राय ने बुधवार को दातागंज के सैजनी में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अभियंताओं के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण किया जाये। डीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि महिला पीएसी बटालियन के अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि आवासीय भवनों का निर्माण कार्य जारी है। डीएम ने कहा कि अधूरे कार्य में तेजी लाकर पूरा किया जाये। सीडीओ गामिनी सिंगला ने बताया कि अनावासीय भवन पर 112.31 एवं आवासीय भवन निर्माण पर 300.47 करोड़ का बजट खर्च हो रहा है। सीडीओ ने जुलाई तक अधूरे कार्य को कार्यदायी संस्था को पूरा करने के निर्देश दिये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.