बिजनौर, दिसम्बर 30 -- डीएम जसजीत कौर ने रेलवे स्टेशन बिजनौर स्थित रैन-बसेरा एवं प्लेटफार्म का निरीक्षण कर मुसाफिरों और असहाय लोगों का हाल-चाल पूछा और उनको कम्बल वितरित किए । इस अवसर पर एसडीएम सदर रीतू रानी मौजूद रही। रविवार की देर रात डीएम ने सभी उप जिला अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर निकायों को निर्देश दिए कि सर्दी के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, स्वास्थ्य केंद्रों आदि अन्य स्थानों पर बनाए गए रैन-बसेरे का निरीक्षण करें और उनमें में प्रवास करने वाले यात्रियों, बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाव के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को यह भी निर्देश दिए कि शहर के स्टेशनों, बस अड्डों एवं सभी मुख्य चौराहों एवं स्थानों पर नियमित रूप से अलाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.