शामली, मार्च 19 -- शामली। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने गुरूवार को नगर पालिका परिषद शामली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निकाय में संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों की पत्रावलियों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की गुणवत्ता की जांच करते हुए उनके निस्तारण की वास्तविक स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ...