महाराजगंज, फरवरी 18 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को फरेंदा तहसील का औचक निरीक्षण किया। तहसील में प्रशासनिक व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व अभिलेखागार, राजस्व भूलेख खतौनी कक्ष एवं संग्रह कार्यालय का जायजा लिया। संग्रह कार्यालय में बड़े बकायादारों की सूची का अवलोकन करते हुए वसूली की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित राजस्व वसूली के मामलों में तेजी लाई जाए तथा बड़े बकायादारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल की भी समीक्षा की। पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की स्थिति जांचने के बाद उन्होंने टेलीफोन के माध्यम से कुछ शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत कर फीडबैक लिया। शिकायतकर्ताओं से प्राप्त जानका...