किशनगंज, जनवरी 14 -- किशनगंज। किशनगंज सदर प्रखंड के भेड़ियाडांगी के पास मंगलवार को डीएम विशाल राज व विधायक मो. कमरूल होदा ने तौहीद ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम ने मौजूद लोगों को शपथ भी दिलवाई। डीएम विशाल राज ने कहा कि वाहन चालकों को डाइविंग नियम की जनकारी जरुरी है। ट्रैफिक नियम को जान कर उन्हें अपने व्यवहार में शामिल किया जाना चाहिए। विद्यायक मो. कमरूल होदा ने कहा कि जो यहां अच्छे से प्रशिक्षण लेंगे तो दुर्घटना नहीं होगी। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम,तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन मौलाना मतिउर्रहमान,एडिशनल डीटीओ प्रशांत सलिल, एमवीआई तरुण कुमार, शाहिद रब्बानी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.