अररिया, अप्रैल 6 -- अररिया, संवाददाता रविवार को डीएम विनोद दूहन जिला नियंत्रण कक्ष एवं जिला आपूर्ति कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एलपीजी गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पंचायत एवं नगर पंचायत/परिषद स्तर पर स्थापित गैस वितरण नियंत्रण कक्षों से संबंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई। विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराए गए सिलेंडरों की संख्या, नियंत्रण कक्षों के माध्यम से उपभोक्ताओं को वितरित किए गए सिलेंडरों की संख्या तथा शेष उपलब्ध स्टॉक की भी जानकारी ली गई। डीएम ने नियंत्रण कक्षों में तैनात प्रतिनिधि कर्मियों से दूरभाष पर संवाद कर जमीनी स्तर की स्थिति का भी आकलन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना जिला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.