डीएम ने किया जनकल्याणकारी शिविरों का रोस्टर जारी, 20 जून तक लगेंगे शिविर
हरिद्वार, जून 17 -- हरिद्वार जनपद में गुरुवार से 20 जून तक विशेष जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों का पंजीकरण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शिविरों का रोस्टर जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं विकास खंड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.