देवरिया, फरवरी 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शनिवार की दोपहर में विकास खण्ड गौरी बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास खण्ड परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यालय के विभिन्न पटलों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। लेखाकार पटल पर टेंडर संबंधी पत्रावलियों का परीक्षण किया गया, जबकि स्थापना पटल पर अभिलेखों एवं आलमारियों की विधिवत जांच की गई। कर्मचारियों की व्यक्तिगत पत्रावलियों एवं सेवा पुस्तिकाओं का निरीक्षण कर नामिनी प्रपत्रों का अवलोकन किया। कनिष्ठ सहायक से जनसुनवाई एवं जनसूचना से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली गई। मनरेगा, एनआरएलएम तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत के कार्यों,अभिलेखों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.