देवरिया, जुलाई 23 -- देवरिया, निज संवाददाता जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने खुरपका मुंहपका टीकाकरण को हरी झण्डी दिखाकर अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अभियान में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत एफएमडी टीकाकरण अभियान 22 जुलाई से 9 सितंबर तक चलेगा। यह भी पढ़ें- टीकाकरण के आठवें चरण का राज्यमंत्री ने किया शुभारंभटीकाकरण की तैयारी प्रत्येक विकास खण्डों में टीकाकरण को विकास खण् स्तरीय 16 नोडल अधिकारी तथा जनपद में जिला स्तरीय एक नोडल अधिकारी डा. धोबी रौनक राजेश, मोबाईल नम्बर 9309302813 को नामित किया गया है। कार्यक्रम में बीमारी की महत्ता को इंगित करते हुए विकास खण्डवार व्यापक प्रचार.प्रसार कर पशुपालकों को अपने पशुओं को टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया जायेगा। सचल पशु चिकित्सा वाहनों में लगे ध्वनिविस्तारक यंत्र द्वारा टीकाकरण के लिए पशुप...