डीएम ने किया कांधला ब्लाक और पालिका का निरीक्षण, कृषि एडीओ निलंबित
शामली, मई 14 -- कांधला। डीएम ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद कांधला, खंड विकास कार्यालय एवं नगर पंचायत एलम का निरीक्षण किया। इस दौरान उनका सख्त मिजाज रहा। पालिका में ऑडिट रिपोर्ट और अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई, जबकि खंड विकास कार्यालय में कृषि रक्षा इकाई के बाहर गंदगी और जलभराव को लेकर एडीओ कृषि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। गुरुवार को जनपद का चार्ज संभालने के बाद पहली बार डीएम आलोक कुमार यादव निरीक्षण के लिए पहुंचे। सबसे पहले उनका काफिला नगर पालिका परिषद कांधला पहुंचा। डीएम ने सफाई व्यवस्था और अभिलेखों का निरीक्षण किया। अभिलेखों का रखरखाव ठीक न होने पर संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। यह पाया गया कि लोक निर्माण सहित कई विभागों के अभिलेखों में पिछले एक वर्ष से कोई प्रविष्टि नहीं थी। जन्म-मृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.