डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, विभिन्न पटलों के कार्यों का लिया जायजा
बलरामपुर, मई 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं व पटलों के कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव, पत्रावलियों के निस्तारण व समग्र कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की।डीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय अभिलेखों का सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी पत्रावलियों एवं प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न पटलों पर रखी पंजिकाओं, अभिलेखों व लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने, कार्य संस्कृति को और अधिक प्रभावी वअनुशासित बनाने पर विशेष जोर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.