महाराजगंज, जून 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने घुघली क्षेत्र के ग्राम रामपुर बल्डीहा में निर्माणाधीन एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) सामान्य सुविधा केंद्र (सीएफसी) परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। यह परियोजना जनपद के प्रमुख उत्पाद लकड़ी फर्नीचर को प्रोत्साहन देने व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उसकी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित की जा रही है।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह ने बताया कि पूर्वांचल में इस प्रकार का यह पहला सीएफसी होगा। परियोजना के तहत अधिकांश मशीनों की स्थापना पूर्ण हो चुकी है, केवल बॉयलर व ट्रीटमेंट प्लांट शेष है। डीएम ने निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर अवशेष मशीनों की स्थापना कराने व केंद्र का संचालन समयबद्ध रूप से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। केंद्र में वुड सीजनिंग, ट्रीटमे...