बागपत, दिसम्बर 17 -- बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बागपत (कम्पोजिट) का निरीक्षण किया। विद्यालय में 844 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं तथा 24 अध्यापक शिक्षण कार्य में संलग्न पाए गए। कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली और विद्यार्थियों से संवाद किया। सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...