बागेश्वर, दिसम्बर 5 -- जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शुक्रवार को ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की। निरीक्षण के क्रम में पिछले माह की सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल भी की गई। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर होनी चाहिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली, बीजेपी के प्रतिनिधि मदन राम आगरी, कांग्रेस के प्रतिनिधि गोविंद गिरी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.