डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया
बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग प्रणाली, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का गहन जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और सभी कैमरों की कार्यशीलता की जांच कराई। निरीक्षण के दौरान सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित मिले, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.