उरई, मार्च 30 -- उरई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जनपद मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी वेयरहाउस को विधिवत खोला गया तथा ईवीएम लॉग-बुक का अवलोकन करते हुए आवश्यक टिप्पणियां अंकित की गईं। निरीक्षण उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम का भी परीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सीसीटीवी के माध्यम से वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का लाइव अवलोकन कराया गया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, एसडीएम नेहा ब्याडवाल, पीडी अखिलेश तिवारी, ईवीएम सहायक तलहा मज़हर सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.