प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। रंजीतपुर चिलबिला स्थित नगरपालिका की कान्हा गोशाला में संरक्षित गोवंशों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत मंगलवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी ने खंगाली। उन्होंने ईओ नगरपालिका और मौजूद कर्मचारियों को गोवंशों की उचित देखभाल करने का निर्देश दिया। डीएम ने गोशाला में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, देखभाल और उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर की सफाई, गोवंशों के रखरखाव, ठंड से बचाव के लिए किए गए प्रबंध, चारे-पानी की उपलब्धता और बीमार गोवंशों की चिकित्सा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों को दिए जाने वाले चारे की गुणवत्ता जांची। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी गोवंशों को समय पर पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण चारा उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनके स्वास्थ्य पर किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.