डीएम ने कानून व्यवस्था व राजस्व कामों की समीक्षा की
देहरादून, अप्रैल 29 -- नई टिहरी। डीएम टिहरी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की मासिक स्टाफ बैठक जिला कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद की कानून-व्यवस्था, राजस्व कार्यों तथा विभिन्न आपराधिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश पुलिस प्रशासन से सहित सम्बन्धित विभागों को दिए। अभियोजन व पुलिस को मिलकर विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण करने, अवैध शराब पर लगातार छापेमारी करने, शस्त्र अधिनियम, आबकारी, कोटपा एक्ट में लम्बित वादों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान एडीएम शैलेन्द्र नेगी ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की जानकारी प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त पॉक्सो अधिनियम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.