मुंगेर, जुलाई 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता। श्रावणी मेला की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी निखिल धनराज ने शनिवार को सम्पूर्ण कच्ची कांवरिया पथ का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवरिया पथ पर चल रहे अंतिम चरण के कार्यों का जायजा लिया तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 27 जुलाई तक सभी कार्य हर हाल में पूर्ण कर लें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मौके पर अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार, सदर एसडीओ एवं तारापुर एसडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कुमरसार धर्मशाला सहित विभिन्न स्थानों पर रुककर कांवरिया श्रद्धालुओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के ...