लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- लखीमपुर। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं में जिले के सभी विद्यार्थियों को सफलता और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। डीएम ने कहा कि यह समय आपके मेहनत और प्रयास का सबसे महत्वपूर्ण परीक्षण है। डर और तनाव को पीछे छोड़, आत्मविश्वास और लगन के साथ परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। याद रखिए, आपकी मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों का उत्साह बढ़ाएं, उन्हें सकारात्मक ऊर्जा दें और इस परीक्षा यात्रा में उनका सहारा बनें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.