शाहजहांपुर, नवम्बर 21 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। बढ़ती ठंड और संभावित शीतलहर को देखते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को वीसी कक्ष में नगर निकायों के समस्त अधिशासी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर व कस्बों में रैन बसेरों को समय पर संचालित कर बेघर, निराश्रित और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराना था। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत दो से तीन दिनों के भीतर हर स्थिति में रैन बसेरों को चालू करें और व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रैन बसेरा केवल खोलना ही नहीं, बल्कि उसकी सभी बुनियादी सुविधाओं साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था को भी पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक रैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.