भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर। 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम को लेकर डीएम ने कहलगांव अंचल कार्यालय में अनुपस्थित रहे कहलगांव के सीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। बताया गया कि उनकी अनुपस्थिति के चलते जमीन संबंधी शिकायत कराने आए दर्जनों फरियादियों को वापस होना पड़ा। शाम 3 बजे तक सीओ के नहीं आने की बात भी कई स्रोतों से प्रशासन तक पहुंचायी गयी है। डीएम ने जारी पत्र में कहा कि ऐसे में सीओ का यह कृत्य लापरवाही, आमलोगों की समस्या में बरती जा रही उदासीनता एवं विभागीय आदेश की अवहेलना को स्पष्ट प्रदर्शित करता है। ऐसे में 24 घंटे के अंदर जवाब दें। डीएम ने स्पष्टीकरण स्वीकृत होने तक वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.