पीलीभीत, नवम्बर 26 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मरौरी का औचक निरीक्षण किया और पठन पाठन के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शौचालय, किचन, भोजन कक्ष, प्रकाश व्यवस्था, रसोई की संख्या, फर्नीचर की उपलब्धता आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्राएं उपस्थित पाई गई। डीएम ने छात्राओं से बात करते हुए संबंधित को उनका लक्ष्य स्पष्ट कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को रोजाना योगाभ्यास कराया जाए। इस मौके पर शिक्षिकाएं, वार्डन आदि उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.