खगडि़या, जुलाई 6 -- खगड़िया । नगर संवाददाता डीएम विक्रम विरकर ने रविवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवास बोर्ड का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया। छात्राओं की टीबी स्क्रीनिंग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य जांच की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दिव्यांग छात्राओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित दिव्यांग छात्राओं के लिए विशेष व्यवस्थाओं, स्मार्ट क्लास, स्टडी रूम, शौचालय, मेडिकल जांच, भोजन व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, रहन-सहन, भोजन, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। यह भी...