फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। डीएम डॉ.अंकुर लाठर ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों के काम काज को परखा। उन्होंने आयुध विभाग का निरीक्षण किया तो यहां पर कुछ कमियां पायी गई। इस पर लिपिक को हिदायत दी। कंप्यूटर लैब, सहायक भूलेखाधिकारी कार्यालय, चकबंदी न्यायालय, आबकारी कार्यालय, खनन निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एआरके, आपदा प्रबंधन, नगर मजिस्ट्रेट और एडीएम न्यायालय और कार्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यालयों में अभिलेखों के रख रखाव को देखा और इसे व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। साफ सफाई व्यवस्था पर कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यालय में लंवित प्रकरण का शीध्र निस्तारण करे और कार्य में अनावश्यक बिलंब न करें। यह भी पढ़ें- बिहटा अंचल के नौ कर्मियों का वेतन रोका, एक को कारण बताओ नोटिस इस दौरान एड...