मधुबनी, मार्च 7 -- मधुबनी। डीएम आनंद शर्मा ने शनिवार को समाहरणालय के विभिन्न शाखा के प्रधान लिपिक व अन्य सहायक कर्मियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगत पंजी, निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी,अवकाश पंजी सहित सभी पंजियों को अद्यतन रखें। सेवान्त लाभ , विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई, न्यायालय एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले, लोक शिकायत सहित अन्य मामलों की समीक्षा की। प्रत्येक कार्यालय के मुख्य रोकड़ पंजी के अंतिम पृष्ठ की सत्यापित प्रति कार्यालय के प्रधान सहायक को समीक्षा बैठक में अनिवार्य रूप से लाने का निर्देश दिया। बैठक में स्थापना उप समाहर्त्ता आलोक कुमार भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...