अमरोहा, फरवरी 3 -- अमरोहा। डीएम ने सोमवार को कलक्ट्रेट में संचालित बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय, शस्त्र अनुभाग, औषधि निरीक्षक कार्यालय, रिकार्ड रूम, राज्य कर अधिकारी, आपदा कार्यालय, जेए कार्यालय, ईआरके, सीआरए, नजारत, खनन कार्यालय आदि समेत अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। संबंधित कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। कार्यालयों में पटलवार लंबित प्रकरणों की जानकारी कर निर्धारित समयावधि में उचित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। ईआरके कार्यालय में निरीक्षण के समय लंबित मुख्यमंत्री संदर्भ पर नाराजगी व्यक्त कर संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। कार्यालय में अनुपयोगी सामान मिलने पर निर्देशित किया कि निष्प्रयोज्य सामान की नीलामी कराएं व यदि उपयोग में लाया जा सकता है तो मरम्मत कराकर उपयोग करें। नाजिर सदर...