रायबरेली, जून 14 -- महाराजगंज,संवाददाता। देर से आना और जल्दी से जाना जिले में अधिकारी व कर्मचारियों की फितरत में हो गया। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने अचानक जिले के सभी विभागों में अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति की गोपनीय जांच कराई गई। डीएम के निर्देश पर निरीक्षण किया गया तो कई अधिकारी व कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंचे थे। डीएम ने इसकी रिपोर्ट मांगते हुए सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए। डीएम के निर्देश पर महराजगंज की तहसीलदार मंजुला मिश्रा बीते शुक्रवार सुबह दस बजकर दस मिनट पर सीएचसी पहुंच गई। साढ़े दस बजे के बीच जायजा लिया। डीएम द्वारा कराई गई गोपनीय जांच के औचक निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मंजुला मिश्रा को सीएचसी भेजा जहां मेडिकल अफसर डॉक्टर पीयूष अपनी ड्यूटी से नदारत मिले। ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एडीओ...