पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और बीएसए रोशनी सिंह ने अमरिया के कंपोजिट स्कूल हर्रायपुर में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क किताबें वितरित की। स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि गांव की प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि अपने बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाएं, जिससे बच्चों के नामांकन का लक्ष्य भी पूरा हो और प्रत्येक बच्चा बुनियादी शिक्षा से जुड़े। बीएसए रोशनी सिंह ने शिक्षको को निर्देशित किया कि डोर टू डोर सर्वे करके यह सुनिश्चित कर लें कि कोई भी बच्चा स्कूल में दाखिला लेने से वंचित न रहे। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल सरोरा में मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ पुस्तकें बाटी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अमरिया मयंक गोश्वामी, विद्या...