उरई, अप्रैल 16 -- कदौरा। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कदौरा स्थित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम ने गौशाला में संरक्षित गोवंश की स्थिति, उनके लिए उपलब्ध चारा, पेयजल, साफ-सफाई तथा शेड की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि गोवंश को समय पर पर्याप्त एवं हरा चारा उपलब्ध कराया जाए तथा स्वच्छ पेयजल की सतत व्यवस्था रहे। डीएम ने गौशाला परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमित रूप से सफाई कराई जाए सथ ही बीमार गोवंशों का ससमय समुचित उपचार किया जाय जिससे पशुओं के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने परिसर में स्थापित शेड की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने, छायादार व्यवस्था सुनिश्चित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.