कटिहार, अप्रैल 23 -- कदवा-आजमनगर। हिटी जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को कदवा एवं आजमनगर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों का विस्तृत भौतिक निरीक्षण कर प्रशासनिक मशीनरी को चुस्त-दुरुस्त करने का स्पष्ट संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान आरटीपीएस सेवाओं से लेकर अस्पताल व्यवस्था, स्वच्छता, आंगनबाड़ी संचालन, जनगणना तैयारी और यातायात अभियान तक हर मोर्चे पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई। सबसे पहले डीएम ने आरटीपीएस काउंटरों की समीक्षा करते हुए जाति, आय, निवास और पेंशन से जुड़े लंबित आवेदनों की ऑनलाइन स्थिति जांची। उन्होंने अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि हर 15 दिन पर स्वयं काउंटरों का निरीक्षण करें और कोई भी आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। यह भी पढ़ें- टीएचआर में गड़बड़ी पर चार सीडीपीओ से स्पष्टीकरण इसके बाद प्रखंड एवं अंचल परिसरों की स्वच्छता...