खगडि़या, फरवरी 19 -- बेलदौर । एक संवाददाता डीएम नवीन कुमार ने बुधवार को बलैठा पंचायत में पचाठ नवटोलिया एवं दुर्गा स्थान मंदिर डुमरी के निकट चल रहे कोसी कटाव का स्थलीय निरीक्षण कर अधीनस्थ कर्मियों को इस संबंध में आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में कटाव से प्रभावित होने वाले लोगों ने कटाव पर स्थाई रूप से नियंत्रण प्राप्त करने के लिए बोल्डर पीचिंग एवं बोल्डर का ठोकर बनाकर इस पर रोक लगाने का सुझाव दिया। उल्लेखनीय है कि दोनों ही कटाव स्थल पर कटाव पर रोक लगाने के लिए बाढ़ प्रमंडल दो के द्वारा कटाव निरोधक कार्य करवाया गया था, लेकिन बोल्डर का प्रावधान नहीं किए जाने से स्थाई रूप से इसका समाधान संभव नहीं हो पाया है। कटाव पर ससमय अंकुश नहीं लगाया गया तो पचाठ गांव के शेष बचे परिवार के अलावा नवपुनर्वासित नवटोलिया एवं डुमरी बाजार एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.