डीएम ने कटाव स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारी को निर्देश
अररिया, जुलाई 18 -- जोगबनी हिन्दुस्तान प्रतिनिधि डीएम विनोद दुहन मीरगंज क्षेत्र में परमान नदी के कटाव स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी की वर्तमान स्थिति, कटाव की संभावना तथा बाढ़ सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखने तथा आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय समय रहते सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि संभावित बाढ़ एवं कटाव से जन-धन की सुरक्षा की जा सके। कहा कि जिला प्रशासन मानसून एवं बाढ़ के मद्देनजर पूरी तरह सतर्क है। विकास कार्यों, किसानों के हितों तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। यह भी पढ़ें- Araria News: संभावित बाढ़ एवं कटाव स्थल पर 24 घंटे निगरानी रखेंगे अधिकारी व अभियंता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.