डीएम ने कटानरोधी कार्य का किया अवलोकन
बलिया, सितम्बर 28 -- बलिया। डीएम ज्ञानेंद्र सिहं ने रविवार को मनियर ब्लॉक के कटान प्रभावित गांव सुल्तानपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने कटानरोधी कार्यों का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या जानी। डीएम के सुझाव मांगने पर ग्रामीणों सुल्तानपुर पोखरा के पास ठोकर निर्माण की मांग किया। उन्होंने बाढ़ विभाग के अधिकारियों को मैनपावर बढ़ाकर कटानरोधी कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। ग्रामीणों के बिजली आपूर्ति की समस्या बताने पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल समाधान कर करने का निर्देश दिया। उन्होंने भरोसा दिया कि बाढ़ और कटान से प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। इस दौरान विधायक केतकी सिंह, एडीएम अनिल कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.