हरिद्वार, अगस्त 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को सीसीआर स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए कांवड़ यात्रा मार्ग, पार्किंग स्थलों, हाईवे, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों की लाइव मॉनिटरिंग की तथा अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिन स्थानों पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक मिली, वहां अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- डाक कांवड़ को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सख्त डीएम ने कहा कि आगामी ...