बिजनौर, मार्च 19 -- धामपुर। डीएम जसजीत कौर के औचक निरीक्षण से तहसील अधिकारियों में हड़कंप कम मच गया। डीएम तहसील में पहुंचकर राजस्व से संबंधित शिकायतों की बारीकी से जांच की। तहसील दिवस में आईजीआरएस में दोहराई जा रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर ने तहसील का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को तलब किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, फाइलों की स्थिति, साफ सफाई एवं लंबित मामलों की बारीकी से समीक्षा की। डीएम ने एसडीएम को लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस जारी कर लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने राजस्व संहिता के तहत लंबित मुकदमा (विरासत, पैमाइश) समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने, पत्रावलियों को दुरुस्त एवं फाइलों को सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर...