जौनपुर, जून 4 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने मंगलवार की देर शाम उपजिलाधिकारी और तहसीलदार का स्थानांतरण किया है। पिछले माह कार्यभार ग्रहण करने वाली उपजिलाधिकारी योगिता सिंह का स्थानांतरण उपजिलाधिकारी सदर के पद पर किया गया है। जबकि अतिरिक्त उपजिलाधिकारी (द्वितीय) सदर के पद पर कार्यरत अजय कुमार उपाध्याय को मछलीशहर का कार्भाभार सौंपा गया है। वहीं अपनी कार्यप्रणाली से कई माह से विवादों में घिरे तहसीलदार रवि रंजन कश्यप को स्थानांतरित कर कलेक्ट्रट स्थित संयुक्त कार्यालय से संबद्ध किया गया है। तहसीलदार के स्थानांतरण को लेकर अधिवक्ता एक माह से आंदोलित भी थे और न्यायिक कार्य से विरत भी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...