मिर्जापुर, फरवरी 23 -- चेतगंज। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने रविवार को विकासखंड कोन क्षेत्र में विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति जानने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने मिश्रीलाल इंटर कॉलेज मवैया के बूथ संख्या 60, 61 व 62 पर पहुंचकर बीएलओ अमित कुमार मिश्रा, भोलानाथ यादव व लल्लू राम से जानकारी ली। इसके बाद कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलठी के बूथ संख्या 44, 45, 46 तथा प्राथमिक विद्यालय तिलठी प्रथम के बूथ संख्या 47 व 48 का निरीक्षण कर संबंधित बीएलओ से प्रगति जानी। उन्होंने सभी कर्मियों को एसआईआर से संबंधित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार सदर विशाल शर्मा, सुपरवाइजर सुभाष चंद्र व राहुल कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.