वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी, हिटी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को टकटकपुर स्थित इंडेन और भारत पेट्रोलियम के एलपीजी गैस सिलेंडर गोदामों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक की जांच की। गोदाम संचालकों एवं अधिकारियों से कहा कि सिलेंडरों का वितरण नियमानुसार करें। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी एवं स्टॉक होल्डिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को वितरण नियमानुसार सुनिश्चित कराया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि गैस गोदाम पर पैनी नजर रखी जाए। ताकि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सुगमता के साथ मिलती रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...