डीएम ने एफएलसी सेंटर का किया औचक निरीक्षण
हापुड़, सितम्बर 5 -- डीएम कविता मीना ने शनिवार को विकास भवन के पास स्थित निर्वाचन कार्यालय के एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, विद्युत व्यवस्था एवं बीईएल/ईसीआईएल के इंजीनियरों द्वारा की जा रही तकनीकी जांच प्रक्रिया का गहनता से निरीक्षण किया। डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में एफएलसी का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि एफएलसी सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएं, साथ ही बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.