डीएम ने एचपीवी टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ, बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील
शाहजहांपुर, अगस्त 1 -- शाहजहांपुर। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, घूरन तलैया में शुक्रवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। डीएम ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष की आयु पूरी न करने वाली सभी बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की, ताकि भविष्य में उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में अब तक 8,032 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पहले यह वैक्सीन केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, लेकिन अब जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निः...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.